CM Yogi in Varanasi: सावन में काशीवासी अलग द्वार से करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने दिए निर्देश
सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए अलग द्वार की व्यवस्था की जाए। काशी के लोग रोजाना सुबह 4:15 बजे से रात 10:45 बजे तक गेट नंबर चार से दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली बार हुई है। मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, बेहतर समन्वय स्थापित करके कार्य करे। किसी भी श्रद्धालु या आमजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परिवहन और रेलवे के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि भीड़ नियंत्रण व बेहतर सुरक्षा श्रद्धालुओं को मिल सके। श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिल जाएं। सफाई, पेयजल, खोया-पाया केंद्र, स्वास्थ्य और आपदा के बेहतर प्रबंधन, निशुल्क लॉकर आदि उपलब्ध हों।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 04:58 IST
CM Yogi in Varanasi: सावन में काशीवासी अलग द्वार से करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने दिए निर्देश #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
