सीएम योगी का बिठूर दौरा: 411 करोड़ के 48 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। सीएम महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बिठूर स्टेडियम पहुचेंगे। यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम जाएंगे। यहां पुजारी दुर्गा प्रसाद के साथ पूजा अर्चना करने के बाद रामायण पाठ में भाग लेंगे। वनदेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर वाल्मीकि परिसर का भ्रमण करेंगे। विधायक की मां को देंगेश्रद्धांजलि मुख्यमंत्रीसूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर जाकर उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है। महर्षि वाल्मीकि में हुई थी महाकाव्य रामायण की रचना महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है। एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे। जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल अनुभाग) की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से बिठूर हेलीपैड में उतरेंगे। 11:30 बजे नानाराव पार्क (बिठूर स्टेडियम) में जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 12:10 बजे बिठूर हेलीपैड से वापस चले जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 08:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम योगी का बिठूर दौरा: 411 करोड़ के 48 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जानें पूरा कार्यक्रम #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #CmInKanpur #KanpurNews #UpNews #CmYogi #CmKanpurVisit #SubahSamachar