सीएम के विजन का कमाल: पहले था कूड़े का पहाड़, अब बना पर्यटन स्थल-CM योगी करेंगे ईको पार्क का लोकार्पण

नजर बदलने से नजारा कैसे बदलता है, इसका जीवंत उदाहरण राप्ती नदी का एकला बंधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से जो एकला बंधा कूड़े का पहाड़ बन गया था, वह अब शहर के एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है। लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर एकला बंधा पर नगर निगम ने ईको पार्क बना दिया है। इसके सामने की सड़क को भी फोरलेन बना दिया गया है। इस ईको पार्क और इसके सामने से बाघागाड़ा तक जाने वाली फोरलेन सड़क को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल (गुरुवार) को लोकार्पित करेंगे। इस समग्र परियोजना पर 41.50 करोड़ रुपये की लागत आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम के विजन का कमाल: पहले था कूड़े का पहाड़, अब बना पर्यटन स्थल-CM योगी करेंगे ईको पार्क का लोकार्पण #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurHindiNews #CityAndState #SubahSamachar