UP: CM योगी 31 मई को करेंगे दूसरे फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, शुरू होगा विकास का नया अध्याय

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में रविवार (31 मई) को उद्यमिता और औद्योगिक विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। हाल के वर्षों में बड़े औद्योगिक यूनिट्स स्थापना की श्रृंखला के बीच गीडा में एमएसएमई यूनिट्स की भी नई कतार नजर आने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इसका जरिया बना है गीडा के सेक्टर-13 में बना फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स। यह प्रदेश का दूसरा निर्मित फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स है जिसका लोकार्पण 31 मई (रविवार) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी, गीडा औद्योगिक क्षेत्र में एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के साथ करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: CM योगी 31 मई को करेंगे दूसरे फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, शुरू होगा विकास का नया अध्याय #CityStates #Gorakhpur #CmYogi #SubahSamachar