सीएम योगी का दौरा: पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का करेंगे सम्मानित, वीआईपी मार्ग, कार्यक्रम स्थल पर खास निगरानी
महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में नौ सितंबर को 10 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। मंगलवार को प्रेसवार्ता में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि नौ सितंबर को दोपहर दो बजे होने वाले कार्यक्रम में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ समाज में जागरूकता का काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, पंचायत सहायक, आशा संगिनी, एएनएम, शिक्षामित्र, रसोइया और शौचालय के केयरटेकर समेत सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इसे भी पढ़ें;काशी से पोषण माह का शुभारंभ आज: आंगनबाड़ी में अब मेन्यू बोर्ड अनिवार्य, गर्म पका भोजन भी तय उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 09:36 IST
सीएम योगी का दौरा: पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का करेंगे सम्मानित, वीआईपी मार्ग, कार्यक्रम स्थल पर खास निगरानी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CmYogiVaranasiVisit #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
