Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से सीएनजी प्लांट के चौकीदार की मौत, हादसे के बाद चालक भागा

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में सीएनजी प्लांट के चौकीदार की मौत हो गई। घटना जतीपुर गांव के पास की है। बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र निवासी सत्येंद्र कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सत्येंद्र कुमार की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि दुर्घटना सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक से बचने के प्रयास में हुई। पुलिस ने अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती की बात कही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 08:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से सीएनजी प्लांट के चौकीदार की मौत, हादसे के बाद चालक भागा #CityStates #Pilibhit #RoadAccident #WatchmanDies #SubahSamachar