Sant Kabir Nagar News: परीक्षा से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों को सीओ ने किया ब्रीफ
संवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। सीओ लाइन प्रियम राजशेखर पांडेय ने शुक्रवार को आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 291 रिक्रूट आरक्षियों की परीक्षा से पूर्व विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान सीओ लाइन ने सभी प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा में पूर्ण अनुशासन, ईमानदारी एवं आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित हों। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का समुचित उपयोग करते हुए परीक्षा को गंभीरता से दें। परीक्षा के दौरान निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें। सभी रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी अत्यंत महत्वपूर्ण गुण हैं। जिन्हें प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कार्य में सदैव बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षकों ने भी रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लगन एवं परिश्रम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 22:58 IST
Sant Kabir Nagar News: परीक्षा से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों को सीओ ने किया ब्रीफ #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
