सीओ जियाउल हक हत्याकांड: बार-बार कोर्ट में घसीट रही बहू, बेटे की शहादत के बाद ससुराल से टूट गया था उसका नाता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में साल 2013 में मारे गए सीओ जियाउल हक के माता-पिता का दर्द छलका है। उनका कहना है कि बुढ़ापे में लाठी का सहारा बनने के जगह बहू डॉ. परवीन आजाद ने बेटे की शहादत के बाद से ही ससुराल से नाता तोड़ते हुए चल-अचल संपत्ति में हिस्सा के लिए केस कर दिया था। 2019 में सिविल कोर्ट से केस खारिज होने के बाद उसने तत्काल जिला जज के यहां केस दाखिल कर दिया। जब लखनऊ पहुंच बहू से ऐसा करने से मना किया गया तो बोली तैयार रहिए सुप्रीम कोर्ट तक घसीटूंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 08:37 IST
सीओ जियाउल हक हत्याकांड: बार-बार कोर्ट में घसीट रही बहू, बेटे की शहादत के बाद ससुराल से टूट गया था उसका नाता #CityStates #Gorakhpur #Deoria #UttarPradesh #RajaBhaiya #ZiaUlHaq #SubahSamachar
