Panipat News: बच्चे से यौन शोषण के आरोप में कोच गिरफ्तार
सनौली/बापौली। थाना बापौली क्षेत्र में एक निजी कोच ने कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे 12 साल के बच्चे का यौन शोषण किया। आरोपी ने 10 दिन पहले स्टेडियम के पास ही खेत में लेकर जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बच्चे को चुप रहने के लिए कहा। सोमवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी कोच टिंकू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बापौली थाना प्रभारी पवन ने बताया कि सोमवार को बच्चे के परिजनों ने थाने में शिकायत दी थी। उनका कहना है कि उनका बेटा ें कबड्डी का प्रशिक्षण लेने के लिए जाता है। करीब 10 दिन पहले आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ स्टेडियम के पास ही खेत में ले गया। जहां पर बच्चे के साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्चा गुमसुम हो गया। बच्चे की हालत देखकर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बच्चे से प्यार से बात की तो उसने आपबीती बता दी। वह तुरंत ही उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 03:28 IST
Panipat News: बच्चे से यौन शोषण के आरोप में कोच गिरफ्तार #CoachArrestedOnChargesOfSexuallyExploitingAChild. #SubahSamachar
