Cocroach Janta Party Protest : जयपुर में 'कॉकरोच' का जबरदस्त हल्लाबोल | Abhijeet Dipke | CJP Protest
देशभर के अलग-अलग शहरों कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है प्रदर्शन के माध्यम में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कॉकरोच पार्टी लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है इन्हीं सबके बीच जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार यानी आज 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी इसके लिए पार्टी ने नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है हालांकि इससे पहले पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पार्टी को प्रदर्शन करने से मना कर दिया था लेकिन फिर रविवार को जयपुर कमिश्नरेट में DCP साउथ और पार्टी प्रवक्ताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक चली जिसके बाद कुछ शर्तों के साथ इस प्रदर्शन को अनुमति दी गई है पुलिस ने केवल 800 प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन की इजाजत दी है। वहीं दूसरी शर्तों में DJ नहीं, कोई रैली नहीं, ट्रैफिक में कोई रुकावट नहीं शामिल है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:38 IST
Cocroach Janta Party Protest : जयपुर में 'कॉकरोच' का जबरदस्त हल्लाबोल | Abhijeet Dipke | CJP Protest #IndiaNews #CockroachJantaPartyProtest #CockroachJantaParty #Jaipur #CockroachJantaPartyProtestJaipur #CjpProtestJaipur #CockroachPartyProtestJaipur #CockroachPartyProtest #CockroachPartyJaipur #CockroachPartyJaipurProtest #CockroachJanataParty #SubahSamachar
