शाहिद कपूर ने इस शहर में शूटिंग से किया इनकार! प्रदूषण के चलते लिया फैसला; कॉकटेल 2 से जुड़ा बड़ा खुलासा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। खराब हवा के कारण शूटिंग से किया इनकार फिल्म की शूटिंग जहां इटली जैसी खूबसूरत लोकेशन पर हुई, वहीं दिल्ली-एनसीआर में शूटिंग का अनुभव काफी अलग और मुश्किल भरा रहा। एक शेड्यूल के दौरान टीम को खतरनाक स्तर के प्रदूषण में काम करना पड़ा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था। लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि खराब हवा के कारण शाहिद कपूर ने एक समय पर बाहर निकलकर शूट करने से मना कर दिया था। सुमित ने शाहिद को मनमौजी भी बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 17:16 IST
शाहिद कपूर ने इस शहर में शूटिंग से किया इनकार! प्रदूषण के चलते लिया फैसला; कॉकटेल 2 से जुड़ा बड़ा खुलासा #Bollywood #National #Cocktail2 #ShahidKapoor #SumitTyagi #ShahidKapoorMovies #ShahidKapoorNewMovie #ShahidKapoorNewMovie2026 #Cocktail2BoxOfficeCollection #Cocktail2Collection #Cocktail2ReleaseDate #Cocktail2Movie #SubahSamachar
