Mathura: तेज धमाके के साथ फट गई कॉफी मशीन, युवक बुरी तरह से झुलसा; शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

शादी समारोह में कॉफी मशीन में गैस बनने के बाद अचानक मशीन फट गई। इससे मशीन पर काम कर रहे युवक बुरी तरह से झुलस गया। शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मैरिज होम में पहुंच गए। और उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कस्बा के शेढ़ के मठ निवासी निनुआ कुशवाह का पुत्र शिंभू शुक्रवार को मथुरा रोड़ स्थित एक मेरिजहोम मे कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। मेरिजहोम में बारात आने की तैयारिया चल रही थी। वही शिंभू रात करीब 8 बजे कॉफी मशीन को चालू कर कॉफी बनाने की तैयारी कर रहा था। तभी मशीन में गैस बनने से कॉफी मशीन अचानक फट गई और शिंभू बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया। मशीन फटने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँचे परिवारीजनों ने घायल शिंभू को नजदीकी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ देर रात करीब 11 बजे घायल शिंभू की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। भरतपुर में घायल शिंभू का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मल्हू निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह की दो बेटियों की शादी मथुरा रोड़ मेरिजहोम में थी। फरह से बारात आने की तैयारियां चल रही थी। वही हलवाई ने अपने कर्मचारियों से दावत और अन्य पेय पदार्थों को तैयार करने के लिए कहा गया था। मशीन को शिंभू ने चालू कर गर्म कर रहा था। तभी हादसा हो गया। पिता निनुआ कुशवाह ने बताया कि शादी मव कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। रात को कॉफी मशीन फटने से हादसा हो गया। जिसमें मेरा बेटा शिंभू घायल हो गया। अब भरतपुर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से हादसा हुआ है। युवक घायल हो गया है। घायल का भरतपुर में उपचार चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 05:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mathura: तेज धमाके के साथ फट गई कॉफी मशीन, युवक बुरी तरह से झुलसा; शादी समारोह में मची अफरा-तफरी #CityStates #Mathura #Agra #CoffeeMachineBlast #WeddingCeremonyAccident #MathuraRoadMarriageHome #YouthBurned #GasExplosionIncident #ReferredToBharatpurHospital #WeddingChaos #SaukhNews #कॉफीमशीनब्लास्ट #शादीसमारोहहादसा #SubahSamachar