Chamoli News: भराड़ीसैंण में बढ़ी ठंड, तापमान गिरा

कर्णप्रयाग। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में भी ठंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सुबह से यहां बादल छाए रहे। साथ ही तापमान गिरकर लगभग 11-12 डिग्री पहुंच गया। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 27 अक्तूबर से प्रदेश सरकार का विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। इससे पहले ही मौसम ने करवट ली। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। भराड़ीसैंण में तेज हवाएं चलती हैं। ऐसे में यदि मौसम ठंडा बना रहा तो सत्र के दौरान कड़ाके की ठंड का सामना माननीयों को करना पड़ सकता है। वहीं कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल सहित आसपास के इलाकों में भी दिन भर बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट आई तो लोगों ने गरम स्वेटर, जैकेट सहित अन्य गरम कपड़े निकाल लिए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: भराड़ीसैंण में बढ़ी ठंड, तापमान गिरा #ColdIntensifiesInBhararisain;TemperaturesDrop #SubahSamachar