Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसा-पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को मिली जमानत

जिला अदालत ने फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोर में 23 मार्च 2026 को हुए हादसे में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को जमानत दे दी है। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। शर्त लगाई है कि वह सुनवाई के दौरान प्रत्येक तारीख पर उपस्थित रहेगा। गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेगा। एफआईआर के मुताबिक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दीवारें गिर गई थीं। इसमें चार की मौत हो गई थी, जबकि 14-15 लोग घायल हो गए थे। कोल्ड स्टोर के मालिक अंसार अहमद, मैनेजर उस्मान और अन्य सहयोगियों पर लापरवाही और निष्क्रियता के कारण हादसा होने का आरोप लगाया गया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि मंजूर का नाम केवल अंसार अहमद का बेटा होने के आधार पर जोड़ा गया है। इससे पहले जिला अदालत से मामले में चार अन्य को जमानत मिल चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसा-पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को मिली जमानत #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #ColdStorage #PhaphamauPrayagraj #AnsarAhmadPrayagraj #SubahSamachar