Gorakhpur News: ठंड से लोग-बाग बेहाल, कल से आंशिक राहत के संकेत
- न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्जअमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोग-बाग बेहाल होने लगे हैं। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन इससे मामूली राहत ही मिल सकी। नौ जनवरी से मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिले हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे तक आसमान में बादल घिरे रहे। उसके बाद धूप तो निकली लेकिन ठंड माहौल में वह ज्यादा बदलाव नहीं ला सकी। शाम पांच बजे के बाद फिर गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से चार जनवरी से ही तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आठ जनवरी के बाद कोहरे के घनत्व में कमी आने तथा तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। इससे ठंड से कुछ समय के लिए राहत के आसार हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 08, 2026, 00:51 IST
Gorakhpur News: ठंड से लोग-बाग बेहाल, कल से आंशिक राहत के संकेत #GORAKHPURNEWS #SubahSamachar
