Kangra News: कॉलेज छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, अपहरण की आशंका
धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 20 वर्षीय बेटी पालमपुर कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह 27 जुलाई से अपनी नानी के घर दियोग्रां में रह रही थी और वहीं से प्रतिदिन कॉलेज आती-जाती थी। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक नानी के घर वापस नहीं लौटी।परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस का रुख किया। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है या जबरन कहीं बंधक बनाकर रखा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में जुटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 19:26 IST
Kangra News: कॉलेज छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, अपहरण की आशंका #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
