फर्जी अभिलेख से करता था फ्राॅड: छह मार्कशीट के साथ युवक अरेस्ट, पांच साल कम की थी जन्मतिथि; भेजा जेल

फर्जी शैक्षणिक अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कपसेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अलग-अलग विवरणों से संबंधित छह मार्कशीट बरामद की हैं। आरोपी की पहचान रवि मौर्य पुत्र सुख्खू मौर्य, निवासी बनकट, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कपसेठी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कपसेठी चौराहे के पास घेराबंदी कर रवि मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह मार्कशीट बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि का इस्तेमाल कर शैक्षणिक अभिलेख तैयार कराए और उनका उपयोग किया। इस संबंध में कपसेठी थाने में पहले से अभियोग पंजीकृत था। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फर्जी अभिलेख से करता था फ्राॅड: छह मार्कशीट के साथ युवक अरेस्ट, पांच साल कम की थी जन्मतिथि; भेजा जेल #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar