Kangra News: सिटी में आज खास
धार्मिकरामायण पाठ-योल के राधा-कृष्ण मंदिर चोल में जन्माष्टमी पर्व पर रामायण पाठ सुबह 9:30 बजे से।भंडारा-जालग की सुंआ पंचायत में गुग्गा नवमी पर दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा।भंडारा-कोतवाली बाजार स्थित गीता भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दोपहर 12 बजे से।कथा-शिव मंदिर नरवाणा धरवाला बल्ला में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक। आचार्य कुलदीप शर्मा करेंगे कथा वाचन।सांस्कृतिक संध्या-श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शाम 8 बजे। विधायक भवानी पठानिया करेंगे शुभारंभ।शिक्षाशुभारंभ-डिग्री कॉलेज शाहपुर में बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए और वोकेशनल कोर्स का उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे शुभारंभ करेंगे।काम की बातबिजली बंद- विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के तहत रख-रखाव कार्य के चलते 5 सितंबर को भटेड़, शीला, पास्सु, अप्पर मनेड, कनेड, हरनेड, लोअर सुक्कड व साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब रहने पर कार्य अगले दिन होगा।सड़क बंद- रैत-कोहला 2.5 किमी सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालक पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी या पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2026, 21:39 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
