Delhi: जनकपुरी स्कूल में बच्ची के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए कमेटी गठित, एलजी की संजीदगी के बाद पुलिस सक्रिय
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में प्राइवेट स्कूल में तीन वर्ष की छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस मामले में वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में कमेटी का गठन किया है। साथ ही रानी बाग में स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने नाखुश हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त गोलचा व अन्य अधिकारियों को शुक्रवार शाम को एलजी हाउस तलब किया था। साथ ही जनकपुरी स्कूल में यौन उत्पीड़न व रानी बाग में हुए सामूहिक दुष्कर्म की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने एलजी को रानीबाग सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया कि ये पैसे का विवाद था। एलजी से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जनकपुरी स्कूल मामले में एक कमेटी बनाई है और जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली ट्रैफिक में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजेंयता आर्य की देखरेख में कई महिला पुलिस अधिकारियों की कमेटी बनाई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी दुष्कर्म में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर राजनीतिक हस्तक्षेप व पक्ष लेने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद ये मामला तूल पकड़ता चला गया। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार स्कूल के गार्ड को जल्द ही जमानत मिल गई थी। इस मामले में आप के नेताओं ने एलजी हाउस पर प्रदर्शन भी किया था। एलजी सीनियर पुलिस अधिकारियों से नाखुश दिल्ली पुलिस का करोड़पति इंस्पेक्टर सुभाष चंद प्रकरण, विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के आईपीएस अधिकारियों का अचानक दिल्ली से बाहर तबादला व तुरंत रवानगी, आईपीएस अधिकारियों के निजी स्टाफ की पैसे के लेन-देन में भूमिका सामने आना या फिर आए दिन रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे दिल्ली पुलिसकर्मी..वजह जो भी हो, ये स्पष्ट है कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से नाखुश बताए जारहे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्तर के अधिकारियों से तो बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। शुरू में उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद वह दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से मिले थे। इसके बाद वह दोनों लॉ एण्ड ऑर्डर के विशेष आयुक्त से मिले थे, हालांकि अन्य विशेष पुलिस आयुक्त से भी मिले थे। ऐसे में उपराज्यपाल वर्ष 2016 से लेकर 2023 तक के बैच के आईपीएस अधिकारियों से शुक्रवार रात को मिले थे। इनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी एडिशनल डीसीपी (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त) हैं। सूत्रों का कहना है कि एलजी इन अधिकारियों से बात कर उनसे बढ़ चढ़कर काम करवाना चाहते हैं। रानीबाग में हुए सामूहिक दुष्कर्म की मांगी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने रानीबाग में स्लीपर बस में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म पर भी रिपोर्ट मांगी है। एजली पूरी घटना को जानना चाहते हैं कि पुलिस व अन्य स्तर पर कहां कमी रही। हालांकि दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल ने कहा कि पैसे लेकर महिला व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 00:51 IST
Delhi: जनकपुरी स्कूल में बच्ची के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए कमेटी गठित, एलजी की संजीदगी के बाद पुलिस सक्रिय #CityStates #DelhiNcr #Delhi #CommitteeFormed #DelhiPolice #SubahSamachar
