बठिंडा के वार्ड नंबर 2 में देर रात हंगामा: आमने-सामने हुई आप और भाजपा, वोट खरीदने के आरोपों से भड़का विवाद
नगर निगम चुनाव के बीच बठिंडा के वार्ड नंबर 2 में सोमवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया।मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कैंट थाना के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। देर रात तक थाना परिसर के बाहर नारेबाजी और बहस जारी रही।प्रचार के अंतिम दौर में आरोप-प्रत्यारोप और तनाव ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 09:33 IST
बठिंडा के वार्ड नंबर 2 में देर रात हंगामा: आमने-सामने हुई आप और भाजपा, वोट खरीदने के आरोपों से भड़का विवाद #CityStates #Punjab #BathindaPolitics #AapPunjab #Bjp #VoteBuying #SubahSamachar
