Hamirpur (Himachal) News: जमुली माता मंदिर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को जमुली माता मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन के बनने से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण समारोह में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 19:26 IST
Read More:
Hamirpur news hp news
Hamirpur (Himachal) News: जमुली माता मंदिर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
