Bareilly News: कंपनी कर्मचारी ने युवक के खाते से उड़ाए 72,837 रुपये
क्योलाड़िया। बरनाई केशौपुर निवासी शिव कुमार से धोखाधड़ी करके उनके के बैंक खाते से 72,837 रुपये उड़ा लिए गए। कंपनी के एक कर्मचारी ने युवक के खाते में अपना नंबर डालकर ऐसा किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।बरनाई केशौपुर निवासी शिव कुमार ने केक्यू सीट्स कंपनी को कंप्यूटर और फर्नीचर का सामान टेंडर के माध्यम से दिया था। कंपनी के कर्मचारी नागेंद्र कुमार मिश्रा ने शिव कुमार से उनकी जीमेल पोर्टल आईडी मांगी। आरोप है कि नागेंद्र ने फीड खोलकर लाभ दिलवाने का लालच देकर शिव कुमार से ओटीपी भी ले लिया। नागेंद्र ने इस आईडी का दुरुपयोग करते हुए शिव कुमार के बैंक खाते से उनका नंबर हटा दिया और अपना नंबर जोड़ लिया। एनसीसी और आयकर विभाग से आने वाले शिव कुमार के सरकारी भुगतान नागेंद्र के खाते में चले गए। कुल 72,837 रुपये खाते में आए थे। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर शिव कुमार ने नागेंद्र कुमार मिश्रा से रुपये वापस मांगे। आरोपी ने चार दिनों तक टालमटोल किया और रुपये देने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी भी दी। शिव कुमार ने एसपी को लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:26 IST
Bareilly News: कंपनी कर्मचारी ने युवक के खाते से उड़ाए 72,837 रुपये #CompanyEmployeeSiphonedOffRs72 #837FromYouth'sAccount #SubahSamachar
