दो माह में पूरे करें पंचायतों में सभी लंबित कार्य : बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। विकास खंड पालमपुर की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों की विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने पंचायत-वार चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित सभी कार्यों को अगले दो माह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए।विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और कहा कि संपूर्ण पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए डंगों के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय पंचायत प्रधानों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जल्द प्रदान की जा सके।बैठक में बीडीओ राजेश्वर भाटिया ने वीबी-राम जी सॉफ्टवेयर प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जबकि पंचायत निरीक्षक ध्रुव सिंह भूरिया ने प्रधानों, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों को प्रशासनिक जानकारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एसीबीपीओ विजय कुमार, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 17:54 IST
दो माह में पूरे करें पंचायतों में सभी लंबित कार्य : बुटेल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
