Rohtak News: राज्यपाल के दौरे के दौरान ड्रोन व अन्य उड़ान गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने तीन से चार मई तक प्रदेश के राज्यपाल अशीम कुमार घोष की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिले के सभी साइबर कैफे, पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, कार्यालय एवं मकान मालिकों को अपने यहां आने वाले प्रत्येक किराएदार व नौकर का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य किया है। संबंधित व्यक्तियों के पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) की फोटो कॉपी सुरक्षित रखना भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही ड्रोन, माइक्रो लाइट, एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर-पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी, चाइनीज माइक्रो लाइट के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 22:10 IST
Rohtak News: राज्यपाल के दौरे के दौरान ड्रोन व अन्य उड़ान गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध #CompleteBanOnDronesAndOtherFlightActivitiesDuringTheGovernor'sVisit #SubahSamachar
