Gurugram News: 14 जुलाई तक एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करें

स्कूलों, गांवों और शहरों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देशअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) -2026 अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 जुलाई तक सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही, अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और अभियान की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर एसआईआर-2026 अभियान के तहत चल रहे एन्यूमरेशन फॉर्म के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद डीसी उत्तम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में एसआईआर-2026 के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें अपने माता-पिता व परिवार के अन्य पात्र सदस्यों के एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरवाकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को एसआईआर-2026 अभियान की जानकारी दी जाए। इस कार्य में सरपंचों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक यह जानकारी पहुंच सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 14 जुलाई तक एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करें #CompleteTheCollectionAndDigitizationOfEnumerationFormsByJuly14. #SubahSamachar