Meerut News: रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव पर चिंता, जैविक खेती अपनाने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। गांव बिजौली में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने सोमवार को चाय पर चर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत त्यागी (संजय त्यागी) के आवास पर हुआ। इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशक के बढ़ते प्रयोग पर चिंता जताई गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह ने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया।हरिनाम सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरता घट रही है। इससे खाद्यान्न की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। रासायनिक अवशेषों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से धीरे-धीरे रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग कम करने को कहा।जैविक खेती के लाभ और प्रोत्साहनजैविक खेती को गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट और जीवामृत जैसे प्राकृतिक संसाधनों से अधिक टिकाऊ बनाया जा सकता है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ किसानों की लागत भी कम होगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लिए तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। भाकियू अराजनीतिक के मेरठ जिला अध्यक्ष कालू प्रधान और हापुड़ जिला अध्यक्ष हरण सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसानों ने खेती को पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव पर चिंता, जैविक खेती अपनाने का आह्वान #ConcernOverTheAdverseEffectsOfChemicalFertilizers;CallToAdoptOrganicFarming. #SubahSamachar