Noida News: भागवत कथा का समापन
रबूपुरा (संवाद)। भुन्ना तगा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। विश्व शांति और जन कल्याण की कामना के साथ शुक्रवार को हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास शिवम कृष्ण महाराज ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त करने के लिए सत्कर्म करना होगा। कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पर हो जाता है। इस दौरान पवन शर्मा, कोमल पंडित, धर्मपाल शर्मा, रामवती देवी, सुधा शर्मा, निशा शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:26 IST
Read More:
Conclusion of the Bhagwat Katha
Noida News: भागवत कथा का समापन #ConclusionOfTheBhagwatKatha #SubahSamachar
