Delhi News: दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम का समापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित दो दिवसीय दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। शुक्रवार से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में रोशनी, संगीत, रंगोली, सांस्कृतिक गतिविधियों और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मेगा ड्रोन शो, जगमग दिवाली और भजन क्लबिंग जैसे आकर्षणों ने लोगों का ध्यान खींचा।कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली के पारंपरिक उल्लास को सामुदायिक भागीदारी और रचनात्मक गतिविधियों के साथ जोड़ना रहा। आयोजन के दौरान सेंट्रल पार्क को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आवासीय सोसायटियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। वहीं, शूट एंड शाइन प्रतियोगिता के तहत लोगों ने दीपावली के यादगार पलों को तस्वीरों में कैद किया। रील इट प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने 45 सेकंड तक की रील बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम का समापन #ConclusionOfThe'DelhiKiDiwali'Event #SubahSamachar