Chamoli News: कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सेफ्टी ऑडिट किया
फोटोलखनऊ में हुए अग्निकांड को देखते हुए चलाया अभियान संवाद न्यूज एजेंसी गोपेश्वर। अग्निशमन विभाग की टीम ने गोपेश्वर में संचालित कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय, कंप्यूटर सेंटर, हॉस्टलों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया। जिन संस्थानों के सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं उनको तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। लखनऊ में हुए अग्निकांड को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम ने नगर में संचालित कोचिंग संस्थानों के साथ ही पुस्तकालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा ऑडिट किया। इसमें अग्निसुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता, आपातकालीन निकासी मार्ग, विद्युत वायरिंग, फायर सेफ्टी साइन बोर्ड, अलार्म सिस्टम आदि का परीक्षण किया गया। टीम ने कोचिंग व पुस्तकालयों के संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि निरीक्षण में पाई कमियां यदि भविष्य में यथावत रहती हैं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 19:12 IST
Chamoli News: कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सेफ्टी ऑडिट किया #ConductedSafetyAuditsOfCoachingCentersAndCommercialEstablishments. #SubahSamachar
