UP: बस कंडक्टर ने टिकट छोड़ संभाल ली स्टेयरिंग, बीच हाईवे पर की ऐसी हरकत; चालक की भी चली गई नौकरी
मथुरा डिपो की रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मथुरा से कानपुर जा रही बस में परिचालक ने रास्ते में चालक की सीट संभालकर बस चलानी शुरू कर दी। बस में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी। ये भी पढ़ें -Mathura:श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं, अब जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप; खड़े हो रहे हैं ये सवाल जानकारी के अनुसार, मथुरा डिपो की बस (यूपी-78 केटी-4533) नया बस अड्डा, मथुरा से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। आगरा पार करने के बाद परिचालक ने टिकट वितरण का कार्य पूरा किया और चालक की सीट पर बैठकर बस चलाने लगा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन चालक और परिचालक ने उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया। ये भी पढ़ें -वृंदावन केसी घाट हादसा:'देवदूत' बनकर आए नाविक और गोताखोर, 14 श्रद्धालुओं की बचाई थी जान; अब मिला सम्मान इसी दौरान एक जागरूक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को भेज दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरएम ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मथुरा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस का चालक संविदाकर्मी हर्ष कुमार और परिचालक आउटसोर्स कर्मी मानवेन्द्र सिंह थे। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर दोनों की गंभीर लापरवाही मानते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। ये भी पढ़ें - 1-UP:ट्रेन से उतरते वक्त फिसला पैर, निजी सुरक्षा गार्ड की गई जान; भूतेश्वर में वृद्धा की भी ट्रेन से कटकर मौत 2-वृंदावन में दर्दनाक हादसा:यमुना में डूबता मासूम कार्तिक, चीखते रहे परिजन और छिन गई मासूम की सांसें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:50 IST
UP: बस कंडक्टर ने टिकट छोड़ संभाल ली स्टेयरिंग, बीच हाईवे पर की ऐसी हरकत; चालक की भी चली गई नौकरी #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #MathuraRoadways #ConductorDrivingBus #ViralVideo #PassengerSafety #ContractsTerminated #MathuraDepot #RoadwaysNegligence #BusDriver #मथुरारोडवेज #परिचालकचलारहाबस #SubahSamachar
