Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम खत्री को पुत्ररत्न पर दी शुभकामनाएं

बहादुरगढ़। देश के नामचीन भारत केसरी पहलवान और हरियाणा पुलिस में डीएसपी मौसम खत्री के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर खेल जगत और समाज के लोगों में खुशी की लहर है। समाज सेवी बुल्लड़ पहलवान ने मौसम खत्री को शुभकामनाएं देते हुए शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पहलवान ने कहा कि मौसम खत्री ने अपनी कड़ी मेहनत और कुश्ती के दम पर देशभर में पहचान बनाई है और हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने पिछले दिनों गुरुग्राम के देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित देश के अब तक के सबसे बड़े एक करोड़ रुपये के सरकारी इनामी दंगल का खिताब जीतकर हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया। परिवार ने पुत्र का नाम अभिमन्यु रखा है। इस अवसर पर बुल्लड़ पहलवान ने पारंपरिक शगुन के साथ पहलवानी की पहचान लंगोट भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी कि अभिमन्यु अपने पिता मौसम खत्री से भी बड़ा पहलवान बने और देश का नाम विश्वभर में रोशन करे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम खत्री को पुत्ररत्न पर दी शुभकामनाएं #CongratulatedMausamKhatriOnTheBirthOfASon. #SubahSamachar