Sonipat News: हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च

सोनीपत। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रोष मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में मार्च गांधी चौक से शुरू होकर बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां सभा के बाद सत्याग्रह किया गया। हुड्डा ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कथित शुद्धिकरण की घटना को संविधान, समानता और सामाजिक समरसता की भावना के खिलाफ बताया।उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार और घटना के कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नारे लगाए तथा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और सामाजिक समरसता की रक्षा का संकल्प लिया।शहर अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण का कृत्य सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जयभगवान आंतिल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च #CongressHoldsProtestMarchInHaldwaniAgainstAllegedPurificationRitual. #SubahSamachar