देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज
प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर से न्याय यात्रा का आगाज किया जाएगा। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्र की यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों और बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर 22 से 26 अक्तूबर तक गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। न्याय यात्रा को लेकर जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक 22 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरू की जाएगी। वहीं, कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेता 26 अक्तूबर को गैरसैंण पहुंचेंगे और 27 को विधानसभा घेराव किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस भवन में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में न्याय यात्रा को लेकर जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है। ये भी पढ़ेंअंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 08:12 IST
देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Congress #Badrinath #UttarakhandNews #SubahSamachar
