Kangra News: नीट पेपर लीक और चंदा चोरी के खिलाफ थुरल में कांग्रेस का प्रदर्शन

थुरल (कांगड़ा)। नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर सोमवार को थुरल बाजार में सुलह कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।संजय चौहान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। युवाओं के भविष्य के दावों के बीच नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में लाखों अभ्यर्थियों को न्याय के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई के दौरान सीबीआई वकील की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही से जांच एजेंसियों की गंभीरता उजागर होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रचार छोड़कर देश के युवाओं को तुरंत न्याय दिलाने की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नीट पेपर लीक और चंदा चोरी के खिलाफ थुरल में कांग्रेस का प्रदर्शन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar