Delhi NCR News: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लगातार बढ़ती महंगाई और रिकॉर्ड स्तर की बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युद्ध और आर्थिक संकट का हवाला देकर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कच्चे तेल की कीमतें कई बार कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की गई। उनका दावा है कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल की कीमतों में 38 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 62 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में ईंधन की कीमत बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के मंत्री खाड़ी युद्ध को ढाल बनाकर महंगाई बढ़ाने को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 21:03 IST
Delhi NCR News: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा #CongressSurroundedTheCentralGovernmentOnInflationAndUnemployment #SubahSamachar
