Sonipat News: 19 अगस्त को एचकेआरएनएल कार्यालय पर धरना देगी कांग्रेस

सोनीपत। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य को चौपट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों के मुद्दे पर सरकार ने युवाओं को गुमराह किया है। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस 19 अगस्त को एचकेआरएनएल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार शाम शहर में निकाले गए रोष मार्च के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना को लेकर भाजपा के माफी मांगने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा के बाद भाजपा ने हवन और गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कराया। उन्होंने इसे भाजपा की सांप्रदायिक और जातिवादी मानसिकता का उदाहरण बताया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के विशेष वर्ग संबंधी कथित बयान पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा की सोच का प्रमाण बताया।दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति के सहारे आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने हिसार में डेयरी संचालक की हत्या का मामला उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: 19 अगस्त को एचकेआरएनएल कार्यालय पर धरना देगी कांग्रेस #CongressToStageASit-inAtTheHKRNLOfficeOnAugust19. #SubahSamachar