Sonipat News: निगम चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। अशोक विहार की गली नंबर-1 में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने क्षेत्रवासियों के साथ नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। शहरी जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार नगर निगम चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार नगर निगम चुनाव में केवल जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। ऐसे चेहरों का चयन किया जाएगा जो क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठा सकें और जनता के बीच जिनकी पकड़ मजबूत हो। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इस दौरान रणबीर मलिक, महासचिव राजेश सेवली, सचिव देवेंद्र राठधाना, लीलू प्रधान, सचिन, जयवीर राठी, सचिव अमित मंडल, जयबीर आंतिल भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: निगम चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी कांग्रेस #CongressWillFieldWinningCandidatesInTheMunicipalElections. #SubahSamachar