UP: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर जूतम-पैजार, कार्यकर्ताओं में टकराव; सामने आया वीडियो
कांग्रेस के अलीगढ़ के रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट व जमकर जूतम-पैजार हो गई। विवाद की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू व सेवादल के पूर्व जिला संगठक आलोक गौड़ संग आए कार्यकर्ता सोनू वाल्मीकि में हुई। आरोप है कि पहले हमलावर हुए सोनू ने शाहिद गुड्डू संग मारपीट की तो शाहिद ने बचाव में सोनू के जूते तक मारे। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनू को बाहरी बताकर धकियाते हुए भगा दिया। बताया जाता है कि शाहिद ने आलोक गौड़ पर मारपीट कराने का आरोप लगाकर उन पर भी जूता दे मारा। किसी तरह वरिष्ठ पदाधिकारियों के दखल पर विवाद शांत हुआ। इस जूतम-पैजार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम रविवार को रेलवे रोड कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा कर रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:42 IST
UP: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर जूतम-पैजार, कार्यकर्ताओं में टकराव; सामने आया वीडियो #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AligarhPolice #SubahSamachar
