Karnal News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने उठाई आवाज
- नीट पेपर लीक, ईंधन मूल्य वृद्धि पर निकाला रोष मार्चमाई सिटी रिपोर्टर करनाल। नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 से लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान पराग गाबा ने कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक के कारण अपने सपनों को टूटता देख रहा है जबकि किसान बढ़ती खेती लागत से परेशान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं पूर्व विधायक बख्शीश सिंह ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों को सरकार की विफलता बताया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी रही। ज्ञापन में पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और ईंधन कीमतों में राहत की मांग की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 02:55 IST
Karnal News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने उठाई आवाज #CongressmenRaisedTheirVoiceAgainstInflation #SubahSamachar
