महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन 20 को : मेवा सिंह

कुरुक्षेत्र। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष मेवा सिंह की अध्यक्षता में एकजुट होकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने विरोध प्रदर्शन की तैयारियाें पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत भवन परिसर में एकत्रित होंगे और प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। मेवा सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम व्यक्ति पर असर डाला है। महंगाई से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर जनता की जेब पर पड़ने लगा है। ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान का दाम भी बढ़ने की आशंका है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियां, फल, दूध, राशन और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की आह्वान किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन 20 को : मेवा सिंह #Congress'sProtestAgainstInflationOn20th:MevaSingh #SubahSamachar