UP: नग्न लाश, समुंदरी के हाथ में सफेद बाल, चचेरे देवर ने इसलिए किया सिपाही की मां का कत्ल; नहाया और फिर सो गया
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना इलाके के गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर में मंगलवार की देर रात घर में अकेली सो रही अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला फूल समुंदरी (65) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला के पड़ोस में रहता है और चचेरा देवर लगता है। जेवर चुराने के लिए वह वृद्धा के घर में घुसा था। पहचान लेने पर उसने वृद्धा की हत्या कर दी। गांव रामनगर निवासी फूल समुंदरी पत्नी राम सिंह मजदूरी करती थी। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर सोई हुई थी। बारिश आने के बाद वह नीचे कमरे में सोने के लिए चली गई। बुधवार की सुबह पड़ोसी महिला मोनी जब समुंदरी को बुलाने घर पहुंची तो आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 09:18 IST
UP: नग्न लाश, समुंदरी के हाथ में सफेद बाल, चचेरे देवर ने इसलिए किया सिपाही की मां का कत्ल; नहाया और फिर सो गया #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
