Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण शुरू

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में 71 लाख रूपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग को अगले नौ माह के अंतर्गत बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने हवन यज्ञ कर बैडमिंटन कोर्ट कार्य का शिलान्यास किया। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि टिहरी में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। बैडमिंटन कोर्ट बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। प्रयास रहेगा कि इसका संचालन खेल में रूचि रखने वालों को दिया जाए जिससे अगले 10 साल के भीतर टिहरी से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी तैयार हो सकें। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि सिंगल बैडमिंटन कोर्ट के साथ दो टॉयलेट भी इसमें बनाए जाएंगे। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के ईई बृजेश गुप्ता, ईओ वासुदेव डंगवाल, सभासद प्रवेश चौहान, प्रकाश राणा, कुशला उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण शुरू #ConstructionOfBadmintonCourtBeginsAtBouradiStadium #SubahSamachar