Bareilly News: भिटौरा-बहेड़ी मार्ग पर आरओबी का निर्माण शुरू
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में भिटौरा-बहेड़ी मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से 60.69 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के चलते फतेहगंज भिटौरा-बहेड़ी मार्ग को छह महीने के लिए बंद किया गया है।ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। आरओबी बनने से शाही, शेरगढ़ और बहेड़ी मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा। इससे लोगों के समय व ईंधन की बचत होगी। फिलहाल, निर्माण अवधि में मार्ग बंद रहने से राहगीरों को परेशानी हो सकती है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक धन प्रकाश ने बताया कि आरओबी का पांच से दस फीसदी काम हो चुका है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 03:18 IST
Bareilly News: भिटौरा-बहेड़ी मार्ग पर आरओबी का निर्माण शुरू #ConstructionOfROBOnBhitaura-BaheriRoadBegins. #SubahSamachar
