Uttarakhand Weather: टनकपुर में लगातार बारिश, उमस से मिली राहत; निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी

टनकपुर नगर में मंगलवार सुबह 7:30 से बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि लगातार बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। लोगों ने नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इधर, चंपावत में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, रुद्रपुर में भी आज सुबह बारिश हुई, बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 10:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: टनकपुर में लगातार बारिश, उमस से मिली राहत; निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी #CityStates #Champawat #Pithoragarh #ChampawatRain #UttarakhandRain #UttarakhandWeather #ChampawatNews #SubahSamachar