Auraiya News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण के भदैचा फीडर पर काम करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी झुलस गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर होल गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इससे पूर्व विगत सप्ताह एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी।घटना से विभागीय कार्यशैली पर फिर सवाल खड़ा कर दिया है। शहर कोतवाली के पासामऊ निवासी मानसिंह 35 पुत्र राम सहाय विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। बृहस्पतिवार को वह भदैचा फीडर पर सांडा रोड के ज्ञान पुरवा के निकट नहर के पास टीआफ पर काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह झुलस गया। आनन-फानन में उसके सहयोगी कर्मी उसे अस्पताल लेकर आए। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार संविदाकर्मी ने शट्डाउन मांगा था, मगर उसके बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू रहने के कारण हादसा हो गया। इससे पूर्व विगत सप्ताह विद्युत उपकेंद्र तत्योरा पर तैनात संविदा कर्मी रिजवान की गलत शट डाउन देने के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना से विभागीय कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हादसे के विषय में जानकारी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 18:36 IST
Auraiya News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर #ContractWorkerGetsElectrocutedWhileWorkingOnPowerLine #Critical #SubahSamachar
