बादशाह के टटीरी गाने पर विवाद: रेनू भाटिया ने जारी किया समन, 13 मार्च को पानीपत में पेशी

मशहूर सिंगर-रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है। वह हाल ही में रिलीज हरियाणवी फोक-स्टाइल गाने 'टटीरी' के कारण बड़े विवाद में घिर गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने में कथित तौर पर महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक तथा अश्लील भाषा के इस्तेमाल को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें 13 मार्च 2026 को पानीपत में पेश होने के लिए कहा गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह बर्दाश्त के बाहर है। हमने उन्हें 13 मार्च को समन भेजा है, और उन्हें पेश होना चाहिए। अगर वह ऐसे ही घूमते रहे, तो हम उन्हें काम नहीं करने देंगे। खासकर हरियाणा में, महिला आयोग उन्हें एक भी प्रोग्राम करने की इजाजत नहीं देगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 10:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बादशाह के टटीरी गाने पर विवाद: रेनू भाटिया ने जारी किया समन, 13 मार्च को पानीपत में पेशी #CityStates #Chandigarh-haryana #Crime #Haryana #Chandigarh-haryanaharyanaCrimeNewsInHindi #LatestHaryanaCrimeNewsInHindi #Badshah #TateeriSong #SongShooting #SachchaKhedaVillage #Narwana #Jind #SubahSamachar