'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला

बाड़मेर में रीको थाना पुलिस द्वारा एक बोलेरो पिकअप का काटा गया चालान अब विवाद का विषय बन गया है। चालान की प्रति और वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। 14 जून को पुलिस ने काटा था चालान जानकारी के अनुसार, शिव क्षेत्र निवासी खुशाल पुत्र चुतराराम की बोलेरो पिकअप का 14 जून को रीको थाना पुलिस ने चालान किया था। वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' सहित अन्य नाम लिखे हुए थे। पुलिस ने इसे चालक की दृश्यता प्रभावित करने वाला मामला मानते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चालान मामला उस समय चर्चा में आया, जब चालान की प्रति और वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा 'राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है' उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह हैं@PMOIndia @RajCMO @PoliceRajasthan @Barmer_Police pic.twitter.com/TZMKghHNIkmdash; Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) June 26, 2026 विधायक बोले- नियम सभी पर समान रूप से लागू हों रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन कराना आवश्यक है, तो उनका क्रियान्वयन सभी लोगों पर समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब लोग अपने वाहन पर अपने आराध्य या इष्ट देवता का नाम भी नहीं लिख सकते। ये भी पढ़ें-RCA चुनाव फिर टले:एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी पुलिस ने बताई कार्रवाई की वजह रीको थाना अधिकारी चैन प्रकाश ने बताया कि 14 जून को उपनिरीक्षक लूणदान द्वारा उक्त बोलेरो पिकअप का चालान किया गया था। वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर ऊपर और नीचे काले रंग की बड़ी पट्टियां लगी हुई थीं, जिन पर 'जय बाबा गरीबनाथ जी' लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विंडशील्ड पर 'सूरज', 'राहुल', 'स्वरूप' सहित कुल पांच नाम लिखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, इससे चालक के सामने का दृश्य आंशिक रूप से बाधित हो रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के तहत दृश्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर चालान की कार्रवाई की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला #CityStates #Barmer #Rajasthan #RajsthanNews #BarmerNews #RavindraSinghBhati #BoleroChallan #JaiBabaGaribnath #RiicoPoliceStationBarmer #MotorVehiclesAct #SubahSamachar