Rohtak News: भक्तों को दिया भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। शहर के मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को रविवार सातवें दिन भागवत विश्राम के साथ यज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने कथा का समापन करते हुए भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया।आचार्य देशमुख ने कहा कि भागवत कथा आत्मा को शुद्ध करने और पापों से मुक्ति दिलाने वाला आध्यात्मिक अनुष्ठान है। इसमें भगवान विष्णु के अवतारों और श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रोताओं को अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। विश्राम दिवस पर भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य सुंदर लाल मड़िया, रमेश मड़िया, राकेश सुनेजा, गुलशन राय नारंग, निखिल नारंग, सचिन गुप्ता, सौरभ गुलाटी, रूपेश गुप्ता, डॉ. चतर सिंह राठी, अंकुश जैन, मनोज जैन, सुमित अरोड़ा, राकेश, अनिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।-------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 17:49 IST
Rohtak News: भक्तों को दिया भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश #ConveyedTheMessageOfDevotion #Knowledge #AndDetachmentToTheDevotees. #SubahSamachar
