Rohtak News: हाई-लो वोल्टेज से फुंके कूलर-फ्रिज, लंबे कट से फूटा लोगों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लंबे-लंबे कट, कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से आमजन परेशान हैं। हाई-लो वोल्टेज की वजह से कूलर, फ्रिज, पंखे और एलईडी फुंकने से लोगों का नुकसान हो रहा है। इससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। बिजली निगम के अनुसार शुक्रवार को बिजली की खपत 1.05 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई। शिकायतों की संख्या भी 3000 से अधिक रही। खपत बढ़ने के कारण शहरी इलाकों को बिजली देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों की बिजली काटी जा रही है। बिजली की मांग की वजह से शहर में डेढ़ और गांवों में तीन-तीन घंटे की कटौती हो रही है। अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 1 में शुक्रवार रात 10 बजे गई बिजली शनिवार सुबह 10 बजे आई। 12 घंटे के कट से लोगों का सब्र जवाब दे गया। जसबीर कुमार ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण छत वाला पंखा और इन्वर्टर जल गए। उनके अलावा कई घरों में फ्रिज, कूलर और एलईडी खराब हो चुके हैं। रात को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर कॉलोनी, आजाद नगर, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, प्रीत विहार, एकता कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी में भी यही हाल है। लोगों का कहना है कि शाम को पानी की सप्लाई के समय बिजली चली जाती है। इससे पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। गली में बिजली के तार बहुत नीचे हैं। रोजाना शॉर्ट सर्किट हो रहा है।कर्मचारी नहीं उठाते फोन, कर देते हैं बंदएकता कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी और पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ईश्वर सिंह, सूरत सुभाष, सनी ने रोष जताते हुए कहा कि फील्ड में तैनात कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। कई बार फोन बंद कर देते हैं। कॉलोनी वासियों की मांग है कि गली में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और पुरानी केबल की जगह नई डाली जाए। जल्द ही वे इस समस्या को लेकर उप विभागीय अधिकारी कार्यालय जाकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।रात को यह रहे बिजली एलआर कटग्रामीण क्षेत्रों में रात 9:00 बजे से 45 मिनट के लिए शहरी क्षेत्रों में रात 10:24 बजे से 30 मिनट के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रात 12:00 बजे से 45 मिनट के लिएग्रामीण क्षेत्रों में रात 02:33 बजे से 25 मिनट के लिएशहरी क्षेत्रों में सुबह 5:12 बजे से 30 मिनट के लिए वर्जनबिजली की मांग बढ़ने के कारण फीडरों पर लोड बढ़ रहा है। लोड कम करने लिए ही एलआर (लोड रिस्ट्रिक्शन) कट लगाए जा रहे हैं। यह दिन में नहीं क्योंकि रात को कृषि क्षेत्र में भी बिजली की आवश्यकता बढ़ जाती है। ब्रेकडाउन व जंपर उड़ने की संभावनाओं को देखते हुए 30 से 45 मिनट के कट लगाने पड़ रहे हैं। -राजेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता, रोहतक जोन।फोटो : 33रात को पसीने से तरबतर हो जाते हैं। 20 मिनट के लिए बिजली आती है तो 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक गुल हो जाती है। डीम लाइट होने से फ्रिज और कूलर जलने की संभावना बढ़ रही है। -महेश, रामगोपाल कॉलोनी।फोटो : 34पहले से मौसम खराब होने से बीमारी होने का डर सता रहा है। मच्छरों के कारण छत पर सोना मुश्किल हो गया है। छोटे-छोटे बच्चों को सेफ्टी देना भी चुनौती बन गया है। -विकास कादयान, तिलक नगर।ग्रिड को संतुलित रखना बेहद जरूरी : रामिंद्र मलिकशहरी मंडल के कार्यकारी अभियंता रामिंद्र मलिक बताते हैं कि जब मांग उत्पादन से अधिक हो जाती है तो ग्रिड की फ्रीक्वेंसी तेजी से नीचे गिरती है। यदि यह 49.5 हर्ट्ज से नीचे जाती है तो बड़े स्तर पर बिजली कटौती या ब्लैकआउट की स्थिति आ सकती है। इसी लोड को कम करने के चलते बिजली के कट लगाने पड़ रहे हैं। फ्रीक्वेंसी का 50 हर्ट्ज पर संतुलित रहना जरूरी है। यदि यह संतुलन बिगड़ता है तो ग्रिड के फेल होने, उपकरणों के खराब होने और ब्लैकआउट हो जाता है।इन पर करें शिकायत :1912, 01262-283251, 01262-283252, 01262-253251, 01262-253252, 74198-0084793549-90204 (सिर्फ व्हाट्सएप) 29 रोहतक के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर रोष प्रदर् 29 रोहतक के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर रोष प्रदर् 29 रोहतक के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर रोष प्रदर् 29 रोहतक के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर रोष प्रदर् 29 रोहतक के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व आंबेडकर कॉलोनी में बिजली की समस्या को लेकर रोष प्रदर्
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 20:17 IST
Rohtak News: हाई-लो वोल्टेज से फुंके कूलर-फ्रिज, लंबे कट से फूटा लोगों का गुस्सा #CoolersAndFridgesBlownOutByVoltageFluctuations;PeopleOutragedByProlongedPowerCuts. #SubahSamachar
