मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें : एसडीएम
-आगामी 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्यसंवाद न्यूज एजेंसीबेरी। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के निर्देशानुसार उपमंडल में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत बेरी उपमंडल में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है।नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। यह कार्य 30 मई तक किया जा रहा है। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित नए आंकड़े इकठ्ठा करना है। बेरी उपमंडल में मकान सूचीकरण का कार्य प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि प्रगणकों द्वारा नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियो/टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार की तरफ से उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जा रही है। गणना कर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे एनमरेटर का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। गणना कर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:21 IST
मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें : एसडीएम #CooperateWithEnumeratorsInHouseListingWork:SDM #SubahSamachar
